Skip to main content

आपकी दीवाली आपके पतिदेव की जेबें खाली करने में नहीं,

एक नई सोच..........--
कल शॉपिंग के लिए मॉल गयी थी। बिलिंग में लंबी लाइन थी। मैं ट्रॉली लिए लाइन में खड़ी थी। मेरे आगे एक फैमिली अपना बिलिंग करवा रहा था। बच्चे ट्रॉली से अपना मनपसंद समान उठाकर बिल के लिए रख रहे थे। उनकी माँ ने भी दीवाली के डेकोरेशन के लिए खूब सारी चीजें ली थी। और साइड में खड़े पापा की नज़र सिर्फ कंप्यूटर स्क्रीन पर थी, बिल के लगातार बढ़ रहे आंकड़े पर।अच्छी खासी अमाउंट हो जाने के बाद उन बच्चों के पापा ने कैशियर से आगे का सामान वापस रखने को कहा। बच्चे कहने लगे "पापा इतना क्यों वापस कर दिया? ये झूमर मम्मी को कितना पसंद है।" माँ ने भी बच्चों के सुर में सुर मिलाए "अरे ले लो ना। दीवाली में कुछ नया तो लगना चाहिए।"पापा ने सब बातों को अनसुना कर अपना वॉलेट निकाला। पैसे गिनकर देने के बाद उनके वॉलेट में सिर्फ एक 50 का नोट बचा था, जिस पर ना बच्चों का ध्यान था ना माँ का। बच्चे अभी भी डिमांड्स रख रहे थे और वो पिता अपने वॉलेट को वापस जेब में रखते वक़्त इतना थका हुआ महसूस कर रहा था। मैं पीछे खड़ी उस पिता के चेहरे के भावों को पढ़ने की कोशिश कर रही थी। बेशक वो पैसे जाने की वजह से दुःखी नहीं था, पर सामान वापस रखवाकर अपने परिवार की कुछ खुशियों को लौटाने के लिए दुःखी ज़रूर था। शायद ख़ुद को बेबस महसूस कर रहा था। चेहरे की झुर्रियों में उसके परिश्रम की आभा दिखाई दे रही थी।ट्रॉली में लदा हुआ सामान देखकर अंदाज़ा हो गया कि इसमें से शायद एक शर्ट भी उस बाप की नहीं थी, पर बीवी और बच्चों को अच्छी खासी खरीदारी करवाई थी।मैं सोच रही थी कि हम सब माँ के बलिदानों, माँ के समर्पण और सहृदयता के गुणगान गाते हैं पर बिना कुछ कहे, पूरी दुनिया के उलाहनें (तुम तो बड़े कंजूस हो, तुम्हें मेरी कोई कद्र नहीं, तुमने मुझे कभी समझा ही नहीं, तुम क्या जानो औरत होना क्या होता है, तुम नौकरी करने के सिवा करते ही क्या हो, मैं कितना कुछ करती हूँ परिवार के लिए फिर भी....अनगिनत है जिसका रोना हम पत्नियां अक्सर बिना भूले करती है) अनसुने कर एक पिता कितना त्याग करता है अपने परिवार के लिए ये हम कभी सोचते हैं? एक कुर्ते या साड़ी के लिए मुँह फुलाने वाली पत्नियां या एक एक्स्ट्रा पैर जूतों के लिए ज़मीन पर लेट जानेवाले बच्चे तो घर में या ऐसे शॉपिंग मॉल में कहीं पर भी मिल जाते हैं। पर अपनी पसंद का शर्ट ना लेने पर मुँह फुलाने वाला पति किसी ने देखा? या बीलिंग काउंटर छोड़कर चले जाने वाला पिता या पति किसी ने देखा?

 दीवाली हो या होली, शादी हो या सजावट...हम सब अपनी अपनी डिमांड्स और लिस्ट पापा को पकड़ा देते हैं पर उनका लिस्ट कौन देखता है? उनका लिस्ट भी कभी होता है? दीवाली आ रही है, सबके पति के एकाउंट में बोनस की अच्छी खासी रकम आएगी। हर पत्नी सोचती है इस साल बोनस के पैसों से ये लूंगी, वो लूंगी...और पति बेचारा सोचता है किसको क्या दिलवाऊंगा इस दीवाली। उनकी तो शॉपिंग भी सबसे लास्ट में होती है। पत्नी वर्किंग हो या घरेलू दीवाली गिफ्ट तो पति ही देते हैं ऐसा एक अनकहा नियम है हमारे यहाँ...ये सब उनका प्यार, त्याग है। आपकी ख्वाहिशें पूरी करने के लिए वो ऑफिस में बहुत कुछ झेलते हैं। कई पतियों ने तो इस महीनें ज्यादा से ज्यादा सेल बढ़ाने की कोशिश की होगी ताकि तगड़ा इंसेंटिव मिले और परिवार की हर खुशियाँ कायम रहे। दिन रात ज्यादा से ज्यादा कैसे कमाया जाए ये उनके दिमाग में हमेशा रहता है। उनकी इस ईमानदारी की कद्र करें।इस दीवाली उन के लिए भी कुछ स्पेशल कीजिये। गिफ़्ट लेना उन्हें भी अच्छा लगता है, इस मामले में कोई जेंडर डिस्क्रिमिनेशन नहीं होता। दीवाली की खरीदारी करते वक़्त अपने पति की जेब की वज़न क्षमता को कतई नज़रंदाज़ ना करें। खर्चीली पत्नी बनना कोई शान की बात नहीं है। बाज़ार तो चीज़ों से भरे पड़े हैं पर अपना घर बाज़ार लगने लगे ऐसी अंधाधुंध खरीदारी से बचें। आपकी दीवाली आपके पतिदेव की जेबें खाली करने में नहीं, बल्कि प्यार के दिये जलाने में हैं


Ramesh Jaiswal

Comments

Popular posts from this blog

कवि ने उस शव से पूछा ---- कौन हो तुम ओ सुकुमारी, बह रही नदियां के जल में ?

👉 आज तो रूला देगी ये पोस्ट 👈 एक कवि नदी के किनारे खड़ा था !  तभी वहाँ से एक लड़की का शव नदी में तैरता हुआ जा रहा था। तो तभी कवि ने उस शव से पूछा ----     कौन हो तुम ओ सुकुमारी, बह रही नदियां के जल में ?     कोई तो होगा तेरा अपना, मानव निर्मित इस भू-तल मे !     किस घर की तुम बेटी हो, किस क्यारी की कली हो तुम       किसने तुमको छला है बोलो,  क्यों दुनिया छोड़ चली हो तुम ?     किसके नाम की मेंहदी बोलो,  हांथो पर रची है तेरे ?      बोलो किसके नाम की बिंदिया,  मांथे पर लगी है तेरे ?      लगती हो तुम राजकुमारी,  या देव लोक से आई हो ?       उपमा रहित ये रूप तुम्हारा,  ये रूप कहाँ से लायी हो? ""दूसरा दृश्य----""     ✳कवि की बाते सुनकर,, लड़की की आत्मा बोलती है..     कवी राज मुझ को क्षमा करो,  गरीब पिता की बेटी हूँ !     इसलिये मृत मीन की भांती,  जल...

एक लव स्टोरी - इतना कहने के बाद लड़की ने उसको जोर से गले लगा लिया

एक लव स्टोरी ..... एक. लड़का अपनी फेसबुक में एक लड़की से बात करता था रोज ....हर बात उसे बताया करता था ......और लड़की भी उसको सब कुछ बताया करती थी .......उनकी दोस्ती को 2 साल गुजर गए पर कभी उनकी बाते कम नहीं हुयी .....न. कभी उनकी दोस्ती में कोई कड़वाहट आयी ...एक दिन दोनों ने अपने फ़ोन के नंबर लेलीय और दोनों जब मन. होता कॉल पर बात कर लिया करते ..... लड़की उससे प्यार करने लगी थी क्यों की लड़का उसकी बहुत इज्जत किया करता था .....और उसकी फ़िक्र भी किया करता था ......पर लड़की उसे कह नहीं पायी .....की वो प्यार करती ह ......क्यों की लड़की की शक्ल सूरत अछि नहीं थी और वह बहुत काली थी .....इसलिए उस लड़के को कभी पिक नहीं देती थी ना वीडियो कॉल पर बात करती थी ......पर लड़के से हमेसा बोलती थी कभी मुझसे बात करना बंद मत करना .....लड़का भी प्यार करता था पर उसने सोचा य अपनी पिक नहीं देती तो प्यार के लिए तो कैसे हा करेगी ......पर. लड़के न एक दिन हिम्मत करके उसको प्रपोज कर दिया ....और उसको अपने दिल की बात कह दी और लड़की की आखो में आसु आगये और हा कहने से पहले सोचा म हा कर दूगी तो पिक मागेगा और म तो इस के लायक नहीं हु ....

दहेज प्रथा - दहेज़ ना ले, औरना दे !

दहेज उत्पीड़न मोहल्ले में रहने वाली दो लडकियों मीना और सोनाली की शादी एक ही दिन तय हुई, मीना गरीब घर की लड़की थी उसके पिताजी एक छोटे किसान थे, जबकि सोनाली अमीर घराने की लड़की थी उसके पिताजी का कारोबार कई शहरो में फैला था! शादी वाले दिन मै भी पडोसी होने के नाते काम में हाथ बटाने सोनाली के घर गया, घर पंहुचा ही था की सोनाली के पिता जी लगे अपने रहीसी बताने वो बोले हमारा होने वाला दामाद सरकारी डॉक्टर है, खानदानी अमीर है पर हम भी कहा कम है २० लाख नकद एक कार और सब सामान दे रहे है दहेज़ में ! मैंने कहा ताऊ जी जब वो इतने अमीर है तो आप ये सब उन्हें क्यों दे रहे हो उनके पास तो ये सब पहले से होगा ही, वो बोले अगर ना दू तो बिरादरी मे नाक कट जाएगी पर तू ये सब नहीं समझेगा तू अभी छोटा है, खैर शाम को बारात आ गई मै खाना खाने के बाद मीना के घर की तरफ जाने लगा आखिर उसकी भी तो शादी है ! उसके घर के बहार भीड़ लगी थी मगर ना कोई गाना, ना कोई डांस, ना किसी के चेहरे पर मुस्कान, घर के और करीब जाने पर चीख-पुकार का करुण रुदन मेरे कानो को सुनाई दिया, किसी अनहोनी की आशंका से मेरे दिल जोरो से धडक...