Skip to main content

उज्जैन दुष्कर्म

उज्जैन दुष्कर्म, रेप केस की गुत्थी?
उज्जैन में दरिंदगी,


उज्जैन में आठ किमी तक खून से लथपथ और कई लोगों से मदद की गुहार लगाने वाली मासूम के साथ ऑटो ड्राइवर ने दरिंदगी की थी। पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस ने 72 घंटे में 1000 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और कई लोगों से पूछताछ की तब जाकर आरोपी शिकंजे में आया। पढ़ें मामले में अब तक क्या-क्या हुआ...


बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। यहां एक 12 साल की नाबालिग लड़की का दुष्कर्म किया जाता है। वह लड़की मदद के लिए दर-दर भटकती है, लेकिन कोई उसकी मदद करने के लिए आगे नहीं आया।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ घटना का खुलासा
लड़की के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। वह अर्धनग्न अवस्था में थी। घटना का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ। यह घटना 26 सितंबर के पहले की बताई जा रही है।

दांडी आश्रम के समीप मिली पीड़िता
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता वडनगर रोड पर मुरलीपुरा से आगे दांडी आश्रम के समीप मिली थी। उसके कपड़े खून से सने हुए थे। बच्ची करीब आठ किमी तक पैदल चली। उसने कई लोगों से मदद की गुहार लगाई, किसी ने उसकी मदद नहीं की। दांडी आश्रम पर रहने वाले राहुल शर्मा ने पीड़िता से बात की और डायल 100 को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बच्ची की आंख सूजी हुई थी'
बच्ची की मदद करने वाले पुजारी राहुल शर्मा ने बताया कि मैंने बच्ची को देखा तो उसके शरीर से खून बह रहा था। उसने नीचे वस्त्र धारण नहीं किया हुआ था। मैंने उसे तन ढकने के लिए कपड़ा दिया। इसके बाद मैंने उसे अपना मोबाइल दिया और कहा कि अपने माता-पिता का नंबर याद हो तो फोन कर लो। उसकी आंखें सूजी हुई थी। मैंने उससे पूछा कि तुम्हारे माता-पिता कहां है, तुम किसके साथ यहां आई हो, तुम्हारी यह दुर्दशा किसने की, लेकिन वह बच्ची कुछ भी बताने में असमर्थ रही।


उज्जैन के एसपी ने क्या कहा?
उज्जैन के एसपी सचिन शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया था कि महाकाल थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मेडिकल में मासूम के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पीड़िता की हालात गंभीर होने के कारण उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है।

सतना जिले की रहने वाली है बच्ची
बताया जाता है कि बच्ची सतना जिले की रहने वाली है। वह 23 सितंबर को घर से स्कूल के लिए निकली थी। उसके बाद से लापता हो गई। जिले के जैतवारा पुलिस स्टेशन में 25 सितंबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।

पांच ऑटोचालक हिरासत में
पुलिस ने मामले में पांच ऑटोचालकों को हिरासत में लिया है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला था कि यह बच्ची पांचों ऑटोचालकों के संपर्क में आई थी।

सतना से अकेले उज्जैन आई थी बच्ची
एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि नाबालिग लड़की सोमवार (25 सितंबर) तड़के साढ़े तीन बजे बस से उज्जैन आई थी। अभी तक की जो जांच हुई है, उससे पता चला है कि वह अकेले ही आई थी। उसके साथ में कोई नहीं था। हालांकि, अभी मामले की जांच चल रही है।

बच्ची को इंदौर किया गया रेफर
मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची को पहले उज्जैन के चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालात गंभीर होने के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। हालांकि, अब वह खतरे से बाहर है।

संदिग्ध ऑटोचालकों को पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस ने मामले की जब जांच शुरू की तो उसके हाथ एक ऑटो का नंबर लगा। इस आधार पर पुलिस ने नीलंगाग पुलिस स्टेशन एरिया के शांति नगर के रहने वाले राकेश को हिरासत में ले लिया। राकेश ऑटोचालक है। इसके बाद पुलिस ने 28 सितंबर को चार और चालकों को हिरासत में लिया। ये सभी बच्ची को घुमाए थे।

कक्षा आठ में पढ़ती है मासूम 
बताया जाता है कि बच्ची की मां 10 साल पहले घर छोड़ चली गई थी। उसके पिता भी मानसिक रूप से बीमार रहते हैं। बच्ची अब अपने बड़े भाई और दादा के साथ रहती है। वह जैतवारा क्षेत्र के ही एक स्कूल में पढ़ती है। वह इस समय कक्षा आठ में है।

पुलिस ने 72 घंटे में खंगाले 1000 सीसीटीवी फुटेज
मिली जानकारी के मुताबिक, एसआईटी ने 72 घंटे तक सड़कों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर लगे एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। इसके बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सका। आरोपी को सजा दिलाने के लिए एफएसएल और डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा।

भरत सोनी ने कुबूला अपना जुर्म
पुलिस ने मामले को लेकर कई लोगों और ऑटो ड्राइवरों से पूछताछ की। इसी दौरान पता चला कि भरत सोनी नाम का ऑटोचालक बच्ची को अपने साथ लेकर गया हुआ था। जब भरत से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

काफी संवेदनशील है मामला
एसपी सचिन शर्मा ने कहा कि यह मामला काफी संवेदनशील है। इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि महाकाल महालोक बनने के बाद शहर में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की संख्या बढ़ गई है। इन सभी का अब डेटाबेस बनाया जाएगा। इसके अलावा, सभी चालकों के लिए चरित्र प्रमाण भी जरूरी किया जाएगा।

आपराधिक प्रवृत्ति के चालक नहीं चला सकेंगे वाहन'
एसपी ने कहा कि जो आपराधिक प्रवृत्ति के वाहन चालक हैं, वे वाहन नहीं चला पाएंगे। सभी चालकों को यह निर्देश दिया जाएगा कि अगर उन्हें रात में अकेली कोई लड़की या महिला मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें और उनकी मदद करें। अगर कोई इसकी अनदेखी करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टीम के सभी सदस्यों ने की कड़ी मेहनत
एएसपी जयंत राठौर ने बताया कि मामले का खुलासा करने के साथ लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखना और ईद का जुलूस भी शांतिपूर्वक निकलवाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। टीम के सभी सदस्यों ने कड़ी मेहनत की। इसी का नतीजा है कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए।


Comments

Popular posts from this blog

कवि ने उस शव से पूछा ---- कौन हो तुम ओ सुकुमारी, बह रही नदियां के जल में ?

👉 आज तो रूला देगी ये पोस्ट 👈 एक कवि नदी के किनारे खड़ा था !  तभी वहाँ से एक लड़की का शव नदी में तैरता हुआ जा रहा था। तो तभी कवि ने उस शव से पूछा ----     कौन हो तुम ओ सुकुमारी, बह रही नदियां के जल में ?     कोई तो होगा तेरा अपना, मानव निर्मित इस भू-तल मे !     किस घर की तुम बेटी हो, किस क्यारी की कली हो तुम       किसने तुमको छला है बोलो,  क्यों दुनिया छोड़ चली हो तुम ?     किसके नाम की मेंहदी बोलो,  हांथो पर रची है तेरे ?      बोलो किसके नाम की बिंदिया,  मांथे पर लगी है तेरे ?      लगती हो तुम राजकुमारी,  या देव लोक से आई हो ?       उपमा रहित ये रूप तुम्हारा,  ये रूप कहाँ से लायी हो? ""दूसरा दृश्य----""     ✳कवि की बाते सुनकर,, लड़की की आत्मा बोलती है..     कवी राज मुझ को क्षमा करो,  गरीब पिता की बेटी हूँ !     इसलिये मृत मीन की भांती,  जल...

एक लव स्टोरी - इतना कहने के बाद लड़की ने उसको जोर से गले लगा लिया

एक लव स्टोरी ..... एक. लड़का अपनी फेसबुक में एक लड़की से बात करता था रोज ....हर बात उसे बताया करता था ......और लड़की भी उसको सब कुछ बताया करती थी .......उनकी दोस्ती को 2 साल गुजर गए पर कभी उनकी बाते कम नहीं हुयी .....न. कभी उनकी दोस्ती में कोई कड़वाहट आयी ...एक दिन दोनों ने अपने फ़ोन के नंबर लेलीय और दोनों जब मन. होता कॉल पर बात कर लिया करते ..... लड़की उससे प्यार करने लगी थी क्यों की लड़का उसकी बहुत इज्जत किया करता था .....और उसकी फ़िक्र भी किया करता था ......पर लड़की उसे कह नहीं पायी .....की वो प्यार करती ह ......क्यों की लड़की की शक्ल सूरत अछि नहीं थी और वह बहुत काली थी .....इसलिए उस लड़के को कभी पिक नहीं देती थी ना वीडियो कॉल पर बात करती थी ......पर लड़के से हमेसा बोलती थी कभी मुझसे बात करना बंद मत करना .....लड़का भी प्यार करता था पर उसने सोचा य अपनी पिक नहीं देती तो प्यार के लिए तो कैसे हा करेगी ......पर. लड़के न एक दिन हिम्मत करके उसको प्रपोज कर दिया ....और उसको अपने दिल की बात कह दी और लड़की की आखो में आसु आगये और हा कहने से पहले सोचा म हा कर दूगी तो पिक मागेगा और म तो इस के लायक नहीं हु ....

दहेज प्रथा - दहेज़ ना ले, औरना दे !

दहेज उत्पीड़न मोहल्ले में रहने वाली दो लडकियों मीना और सोनाली की शादी एक ही दिन तय हुई, मीना गरीब घर की लड़की थी उसके पिताजी एक छोटे किसान थे, जबकि सोनाली अमीर घराने की लड़की थी उसके पिताजी का कारोबार कई शहरो में फैला था! शादी वाले दिन मै भी पडोसी होने के नाते काम में हाथ बटाने सोनाली के घर गया, घर पंहुचा ही था की सोनाली के पिता जी लगे अपने रहीसी बताने वो बोले हमारा होने वाला दामाद सरकारी डॉक्टर है, खानदानी अमीर है पर हम भी कहा कम है २० लाख नकद एक कार और सब सामान दे रहे है दहेज़ में ! मैंने कहा ताऊ जी जब वो इतने अमीर है तो आप ये सब उन्हें क्यों दे रहे हो उनके पास तो ये सब पहले से होगा ही, वो बोले अगर ना दू तो बिरादरी मे नाक कट जाएगी पर तू ये सब नहीं समझेगा तू अभी छोटा है, खैर शाम को बारात आ गई मै खाना खाने के बाद मीना के घर की तरफ जाने लगा आखिर उसकी भी तो शादी है ! उसके घर के बहार भीड़ लगी थी मगर ना कोई गाना, ना कोई डांस, ना किसी के चेहरे पर मुस्कान, घर के और करीब जाने पर चीख-पुकार का करुण रुदन मेरे कानो को सुनाई दिया, किसी अनहोनी की आशंका से मेरे दिल जोरो से धडक...